[smartslider3 slider="2"]

पेंशन बहाली व लेबर कोड के विरोध में रेलकर्मियों का मशाल जुलूस, 8 फरवरी को पटना रैली में शामिल होने का आह्वान

Connect With Social Media

डीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) के बैनर तले रेलकर्मियों ने शुक्रवार देर शाम नगर में मशाल जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस के माध्यम से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई गई और केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का विरोध किया गया। साथ ही 8 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाली जन कन्वेंशन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया गया।
यूनियन के अनुसार, पटना के आईएमएफ हॉल में 8 फरवरी को चार श्रम संहिताओं के विरोध में जनकन्वेंशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें डीडीयू नगर से भी बड़ी संख्या में रेलकर्मी भाग लेंगे। इसको लेकर ईसीआरईयू लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम प्लांट डिपो से मशाल जुलूस निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और पुनः प्लांट डिपो पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस में शामिल रेलकर्मियों ने “एक ही मांग, एक ही नारा”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” और “पुरानी पेंशन हक हमारा” जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं और निजीकरण की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि ये नीतियां कर्मचारियों के हितों के विपरीत हैं और इनके खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना आवश्यक है।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर्मचारियों की प्रमुख मांग है और इसे लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को पटना में बड़े स्तर पर कर्मचारी जुटेंगे और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कूच करेंगे।
जुलूस में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान, केंद्रीय संगठन सचिव एस.के. शर्मा, सचिव चंद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, महेश राय, बी.के. पाल, महेंद्र पाल, श्रीकांत कुमार, सत्यानंद, सुधीर कुमार समेत कई रेलकर्मी शामिल रहे।
इसी क्रम में कैरेज एंड वैगन के डाउन रिसीविंग यार्ड में भी यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। मंडल मंत्री डी.के. मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व के 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए श्रम कानून लागू किए हैं, जिनका लगातार विरोध हो रहा है। उन्होंने 8 फरवरी को पटना पहुंचकर बड़े पैमाने पर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया।
इस दौरान उपेंद्र कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, मनोज कुमार पासवान, इंदु प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद

Leave a Comment

error: Content is protected !!