[smartslider3 slider="2"]

वाराणसी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सघन चेकिंग, 15 वाहन सीज, 25 का चालान

Connect With Social Media

वाराणसी। अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस ने शनिवार की शाम ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत शहर भर में सख्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने वाहनों की गहन जांच की।
अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 15 वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि 25 वाहनों का चालान काटा गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और कागजात अधूरे होने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई।
अचानक शुरू हुई इस सघन चेकिंग से वाहन चालकों में खलबली मची रही और कई स्थानों पर लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!