[smartslider3 slider="2"]

“वैलेंटाइन वीक” में लाज,होटल व गेस्ट हाउस संचालक पुलिस की राडार पर

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चन्दौली)- वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और होटल,लाज व गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल सुरक्षित ठिकाना तलाशना शुरू करेंगे। ऐसे में पुलिस का चेकिंग अभियान कही न कही उनके लिए खतरे की घंटी है तो लाज संचालकों के लिए कमाई के सीजन में नुकसान भी साबित हो जाएगा। ऐसे गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने नगर के तमाम होटल, लॉज व गेस्ट हाउसों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल के रजिस्टर,ठहरे हुए यात्रियों के जमा किये गए दस्तावेज व संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई।

●इस संबंध में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह चेकिंग अभियान निरंतर चलेगा ताकि अवांछनीय तत्वों पर अंकुश लगगे साथ ही अवैध गतिविधियों की रोकथाम भी हो सके।आपको बता दे कि कल ही गत शुक्रवार को नगर के एक होटल में वृद्ध का शव मिला था जो कई दिनों से होटल में रुका था। इसके अलावा धर्मशाला स्थित एक होटल में नशे की हालत में युवक होटल की छत से गिरने से मौत हो गयी थी वही धर्मशाला के ही एक गेस्ट हाउस में फंदे झूला युवक का शव भी मिल चुका है। इसके अलावा नगर की तंग गलियों में भी दर्जनों गेस्ट हाउस खुले है जहाँ से अक्सर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें आती रहती है जहां पुलिस कभी कभार ही पहुचती है और ये जनपद ही नही बल्कि आसपास के जिलों के प्रेमी जोड़ों के लिए महफूज और सुलभ बनता जा रहा है। पुलिस बालिग जोड़ो पर अंकुश नही लगा सकती लेकिन बिना लीगल डॉक्यूमेंट के होटल,लाज या गेस्ट हाउस में कमरा देने वाले संचालकों पर पुलिस की नजर है।वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और अब इन गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल की चहलकदमी ज्यादा दिख सकती है। पुलिस के इस अभियान से जहां प्रेमी युगल भयाक्रांत हो सकते है वही गेस्ट हाउस संचालकों की आमदनी पर भी खासा असर पड़ सकता है।

(महेंद्र प्रजापति)

Leave a Comment

error: Content is protected !!