[smartslider3 slider="2"]

फाइलों के रख-रखाव में लापरवाही पर रजिस्टार से नाराज हुए एडीएम न्यायिक, 15 दिन में सुधार के निर्देश

Connect With Social Media

सकलडीहा। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा ने शनिवार को सकलडीहा तहसील के विभिन्न कार्यालयों और न्यायालयों का औचक निरीक्षण कर पत्रावलियों (फाइलों) के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आरके दफ्तर में रिकॉर्ड और पत्रावलियों का रख-रखाव संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने रजिस्टार के प्रति कड़ी नाराजगी जताई और 15 दिनों के भीतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पेंडिंग फाइलों के निस्तारण पर जोर
एडीएम न्यायिक ने बताया कि बीते दिनों तीन अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन न्यायालयों और कार्यालयों में पत्रावलियों के रख-रखाव को लेकर विशेष रूप से गंभीर है। इसी क्रम में उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसील न्यायालयों की पत्रावलियों तथा लंबित फाइलों की जानकारी ली और विभागीय न्यायिक अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान आरके दफ्तर में रिकॉर्ड के रूप में रखी गई फाइलों की गहन जांच की गई। खामियां मिलने पर रजिस्टार सहित संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एडीएम ने 15 दिन के अंदर सभी निर्देशों का अनुपालन कर अवगत कराने को कहा।
निरीक्षण के अंत में एडीएम न्यायिक ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं से मुलाकात कर जनहित में सहयोग की अपील की। अधिवक्ताओं ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया, जिसकी एडीएम ने सराहना की।
इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर, एसडीएम न्यायिक पवन यादव, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, जनार्दन मिश्र, अशोक मिश्र समेत अन्य अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!