
चन्दौली- मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र में आज एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जब 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार के असफल प्रयास में 28 वर्षीय युवक को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार शमसेर खाँ नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 9 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी इसी बीच मन्ना पुर निवासी हफीजुर्रहमान ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर वह भागने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार हफीजुर्रहमान कुछ वर्ष पहले आपराधिक प्रवित्ति का व्यक्ति है पूर्व में इसके विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।फिलहाल मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में आक्रोश भी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।साथ ही आम जनमानस से अपील किया कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अकेले न छोड़ें।गुड टच बैड तक से उन्हें जागरूक भी करे।
