[smartslider3 slider="2"]

नौगढ़ बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर

Connect With Social Media

चन्दौली (तीसरी आंख डेस्क) ।नौगढ़ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना रहा।

●कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष, शिक्षक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, जिलाजीत यादव, नौगढ़ ग्राम प्रधान नीलम ओहरी, मंगरही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, गुरु प्रसाद यादव और कृष्ण कुमार जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनके माध्यम से एक सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से

●उन्होंने ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के कायाकल्प कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की और सभी विद्यालयों में टाइलीकरण तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।


●कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया ने किया। उन्होंने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिले के शिक्षक दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

●उन्होंने विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि डीबीटी के माध्यम से नोटबुक, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम पोषण योजना और निपुण भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में टीएलएम स्टॉल का संचालन राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आलोक तिवारी, सुशील सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, लालजी भारती, अजीत चौहान, विभास श्रीवास्तव, अजय कन्नौजिया, लाल बहादुर मौर्य सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!