[smartslider3 slider="2"]

OPS की मांग को लेकर ECREU ने निकाला मशाल जुलूस, 8 फरवरी को पटना कूच की तैयारी

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल- पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉईज यूनियन (ECRCU) के तत्वावधान में कर्मचारियों ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर अपनी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया। जुलूस का उद्देश्य कर्मचारी एकता को मजबूत करना और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना था।


●मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया और एक स्वर में नारे लगाए। “एक ही मांग, एक ही नारे इंकलाब जिंदाबाद, कर्मचारी एकता जिंदाबाद, पुरानी पेंशन हक हमारा।” जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं (लेबर कोड) और निजीकरण की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि ये नीतियां कर्मचारियों के हितों के विपरीत हैं और इनके खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना जरूरी है।


●यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली कर्मचारियों की प्रमुख मांग है और इसे लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी 2026 को पटना में बड़े स्तर पर कर्मचारी जुटेंगे और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कूच करेंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की गई।

●इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान, केंद्रीय संगठन सचिव एस.के. शर्मा, पीडी सचिव चंद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित महेश राय, बी.के. पाल, महेंद्र पाल, श्रीकांत कुमार, सत्यानंद, सुधीर कुमार, अमित एंथोनी, विकास यादव, मुकेश कुमार, मनु कुमार, आकाश कुमार, प्रिंस कुमार और मनीष यादव सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!