[smartslider3 slider="2"]

TIUPNP प्लस की HIV जागरूकता शिविर में जांच के बाद 1 मिला पॉजिटिव, मलिन बस्ती से लिये थे 89 सैम्पल जांच

Connect With Social Media

चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के तत्वावधान में टी.आई. यू.पी.एन.पी. प्लस, चंदौली की ओर से मलिन बस्ती में समुदाय आधारित स्वास्थ्य जांच एवं एचआईवी/एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नियमित स्वास्थ्य जांच, एचआईवी जागरूकता और निःशुल्क एचआईवी परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।


●शिविर के दौरान कुल 89 लोगों की निःशुल्क एचआईवी जांच की गई। इनमें चार पुरुष संभावित एचआईवी पॉजिटिव पाए गए, जिनमें से एक व्यक्ति की पुष्टि जांच जिला अस्पताल में होने पर उसे एचआईवी पॉजिटिव घोषित किया गया। अन्य सभी लाभार्थियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। संभावित संक्रमित व्यक्तियों की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए उन्हें नियमानुसार पुष्टि जांच, परामर्श और उपचार के लिए संबंधित एआरटी सेंटर से जोड़ा जा रहा है।

●शिविर में उपस्थित सभी लोगों को प्रशिक्षित काउंसलर सुश्री अर्चना ने परामर्श दिया और एचआईवी/एड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। इस दौरान संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और सुरक्षित यौन व्यवहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। शिविर में 3280 कंडोम और 2240 नीडल-सिरिंज का निःशुल्क वितरण भी किया गया तथा जरूरतमंदों को दवाएं दी गईं।


●कार्यक्रम की शुरुआत समुदाय लीडर श्री बाबा ने की। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी और समय पर जांच ही संक्रमण नियंत्रण का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने लोगों से नियमित जांच कराने और घबराने के बजाय इलाज और परामर्श लेने की अपील की।

●ऑटो स्टैंड प्रतिनिधि  बाबा और विकास ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि उच्च जोखिम समूह से जुड़े महिला और पुरुषों को नियमित रूप से ऐसे शिविरों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने संस्था द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

●प्रोजेक्ट मैनेजर  जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि समुदाय को जागरूक करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है और समय पर जांच व सही जानकारी के जरिए एचआईवी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य शिविरों में भाग लेने का आह्वान किया।


●यह शिविर लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (टीआई) और टी.आई. यू.पी.एन.पी. प्लस, चंदौली के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विश्व एड्स दिवस के संदेश—‘बढ़ाएँ दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार’ के अनुरूप समुदाय को जागरूक करना था।

●कार्यक्रम में फील्ड ऑफिसर  चौथी, सुश्री सोनी,  दुर्गेश,  दिवांशु,  विकास, सुश्री अर्चना, सत्य, अमन सहित अन्य स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे। अंत में लोगों को बताया गया कि एचआईवी/एड्स से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!