
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में चल रहे अन्तरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में आज इंजीनियरिंग विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्सनल विभाग को 52 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। 21 जनवरी से बाकले क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की टीमें खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिस्सा ले रही हैं।
मैच में इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पर्सनल विभाग पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्सनल विभाग की टीम इंजीनियरिंग के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 52 रनों से मैच गंवा बैठी।

इस जीत के साथ इंजीनियरिंग विभाग ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य टीमें भी अगले मुकाबलों में जगह बनाने के लिए जोरदार तैयारी कर रही हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, आपसी सहयोग और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।