[smartslider3 slider="2"]

अनोखी साइकिल यात्रा: चार धाम दर्शन के लिए निकले, 2 साल में तय किए 21 हजार किमी

Connect With Social Media

चंदौली। (अशोक कुमार जायसवाल) जिले के नियामताबाद नेशनल हाईवे पर लौदा गांव के पास उस समय लोगों का ध्यान दो साइकिल सवार युवकों ने खींच लिया, जब वे संपूर्ण भारत भ्रमण करते हुए चारधाम यात्रा पर जाते दिखाई दिए। गुजरात के सूरत निवासी धर्मेंद्र और राहुल चौधरी बीते करीब दो वर्षों से साइकिल के माध्यम से देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करने के लिए निकले हैं और अब तक लगभग 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

●दोनों युवकों का लक्ष्य कुल करीब 50 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा का है, जिसे वे अगले डेढ़ साल में पूरा करने की योजना बना रहे हैं। उनका उद्देश्य हिंदू धर्म के चार प्रमुख धाम उत्तर में बद्रीनाथ (उत्तराखंड), दक्षिण में रामेश्वरम (तमिलनाडु), पूर्व में जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) और पश्चिम में द्वारका (गुजरात)—का दर्शन करना है।

●यात्रा के दौरान वे साधारण जीवनशैली अपनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। धर्मेंद्र और राहुल ने बताया कि रास्ते में उनका ठहराव अधिकतर पेट्रोल पंप, मंदिरों या गुरुद्वारों में होता है। वे स्वयं भोजन बनाकर यात्रा जारी रखते हैं और सीमित संसाधनों में अनुशासित जीवन जीते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

●दोनों का कहना है कि इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, अनुशासन और आस्था का संदेश देना है। उनकी इस साहसिक और प्रेरणादायक पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। अरविंद सिंह, राजा राम और राहुल समेत क्षेत्र के कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा की कामना की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!