[smartslider3 slider="2"]

जानलेवा पार्किंग: लॉन संचालकों को बिना पार्किंग कौन देता है लाइसेंस!

Connect With Social Media

चन्दौली(अलीनगर)- जनपद में निरंतर बढ़ रही वेडिंग लॉन की संख्या और उनमें पार्किग सुविधा का अभाव भी हादसे का कारण बन रहा है।लॉन संचालन लाइसेंस प्रदान करने वाले महकमे की गलती है या वीडीए की लेकिन इसका खामियाजा राहगीरों और वाहन स्वामियों को कभी जाम से तो कभी जान से भुगतना पड़ रहा है।

तस्वीरे अलीनगर थानांतर्गत गोधना महेवा के बीच हाइवे स्थित लान के सामने की है जहाँ पूरी सर्विस लेन को पार्किंग बना दिया गया है।ऐसा ही नजारा जिले भर में देखने को मिलेगा जहाँ औसतन 95% लॉन संचालक बिना पार्किंग स्थल बनाये ही सड़को,हाइवे और गली मोहल्लों के रास्ते पर  कब्जा जमाए हुए हैं।

देखा जाय तो मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत किसी लॉन संचालक के पास वाहन खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नही। चंदासी से गुरुद्वारा तक वेडिंग सीजन में सड़क को ही पार्किंग बना दिया जाता है वही गुरुद्वारा के बगल में संचालित 2 -3 लॉन में आने वाले तो लिंक रोड ही जाम कर देते है।वही हाल अलीनगर क्षेत्र का एक लॉन को छोड़ किसी ने पार्किंग की जगह नही छोड़ी जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।जो आवागमन भी बाधित करती है और दुर्घटना का कारण भी बनती है।

हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नित नए प्रयोग व नए आदेश के बावजूद दुर्घटनाओ में कमी आने का क्रम शुरू नही हुआ अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस तरफ ध्यान कब आकृष्ट करेगा!!

रिपोर्ट- महेंद्र प्रजापति

Leave a Comment

error: Content is protected !!