डीडीयू मंडल- पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेल चिकित्सालय में मरीज की मौत के बाद सुविधाओं का अभाव व डॉक्टर के लापरवाही को लेकर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। मरीज के परिजनों का कहना है कि मंडल मंडल रेल चिकित्सालय में कार्डियो पेशेंट के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। जिसे लेकर अस्पताल प्रशासन से अन्यत्र रेफर करने के लिए 3 दिन से अनुरोध किया जा रहा था। लेकिन नींद का इंजेक्शन लगाकर मरीज को बार-बार सिर्फ आश्वासन दे रहे थे और आज मरीज की मौत हो गयी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 69 वर्षीय जामवंत सिंह चौहान रेलवे में सुरक्षा बल से सेवानिवृत बताए जाते है और कार्डिक प्रॉब्लम आने पर उन्हें मंडल लोको अस्पताल में 3 फरवरी को भर्ती कराया गया था।परिजनों का आरोप है कि बार बार चिकित्सको से कहा गया कि सुविधाएं नही है तो रेफर कर दीजिए लेकिन नीद की इंजेक्शन देकर टालमटोल करते गए और आज डॉक्टरों की लापरवाही आज उनकी मौत की वजह बन गयी।समय रहते रेफर कर दिए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ परिजनों में काफी आक्रोश दिखा। उन्होंने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियो से की है।

बतादे कि यह मंडल रेल अस्पताल के सीएमएस व जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा रेफर न करने का पहला मामला नही है। इसके पहले भी जिले के सांसद बीरेंद्र सिंह इसी तरह की लापरवाही पर लताड़ लगाई थी।बावजूद इसके लापरवाही थमने का नाम नही ले रही है।