चन्दौली-अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक किराना व्यवसायी के 18 वर्षीय पुत्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लगभग दो बजे अपराह्न की बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार लोको हॉस्पिटल के पीछे सोनी पानी वाले के पास रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता के बेटे हंसराज ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है जो मानस कान्वेंट स्कूल में इंटर का छात्र बताया जा रहा है और सूत्रों की माने तो कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था जिसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है