
चंदौली। धानापुर कस्बे स्थित शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. पांडे ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के छात्र उदित द्वारा मशाल दौड़ के साथ प्रतीकात्मक रूप से की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 400 मीटर दौड़ में उदित ने प्रथम, इरफान ने द्वितीय और प्रेम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रीति चौरसिया प्रथम, अंशिका द्वितीय और सविता तृतीय रहीं। चक्र प्रक्षेप प्रतियोगिता में प्रशांत यादव प्रथम, ज्वाला यादव द्वितीय और अरुण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में संजना पटेल ने प्रथम, सविता ने द्वितीय और आरती प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा 800 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेप और भाला प्रक्षेप में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी व लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद मुस्ताक अली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकल रहे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पूनम निर्मल, डॉ. प्रवीण कुमार भारती, डॉ. रीना सिंह, डॉ. संदीप कुमार यादव, किरण यादव, डॉ. सुनील कुमार पांडे, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, विजय श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, प्रदीप वर्मा, नेहा उपाध्याय, डॉ. दिनेश कुमार, लल्लन भारती, नारायण पाठक, पुष्कर मिश्रा, शिव प्रताप सिंह, अंकित पटेल, नंदलाल, दिनेश, नीरज, अमित कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नौशाद अहमद ने किया।