[smartslider3 slider="2"]

तेज रफ्तार डम्फर ने ली मजदूर की जान

Connect With Social Media

चन्दौली- चकिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हेतिमपुर केवलानार मंदिर के पास बुधवार–गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में महादेवपुर निवासी सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सियाराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह किसी कार्य को पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई। वहीं, सियाराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!