[smartslider3 slider="2"]

एक्शन मॉड में सीओ: भाजपा का स्टिकर लगे वाहन से उतारी काली फ़िल्म

Connect With Social Media

चंदौली।  (अशोक कुमार जायसवाल) जिले में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए देर रात्रि  को व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली क्षेत्र के इलिया मोड़ पर अभियान चलाकर आने-जाने वाले दर्जनों वाहनों को रोककर जांच की गई।


अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। खासतौर पर ब्लैक फिल्म लगे लग्जरी वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रही। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा एक स्कॉर्पियो वाहन भी कार्रवाई से नहीं बच सका और मौके पर ही उससे अवैध ब्लैक फिल्म उतरवा दी गई।


पुलिस ने जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली लोगों के वाहनों की भी जांच की और नियमों के उल्लंघन पर उनसे भी ब्लैक फिल्म हटवाई गई। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि नियम तोड़ने वालों में आम हो या खास, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी तरह का रसूख काम नहीं आया और सभी के साथ समान व्यवहार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!