[smartslider3 slider="2"]

मुआवजे की मांग को लेकर खजुर गाव में DFCCL कार्य रोका,आश्वासन पर माने ग्रामीण

Connect With Social Media

चंदौली- नियमताबाद ब्लॉक अंतर्गत खजूर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने डीएफसीसीएल डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोक दिया। यह प्रदर्शन परियोजना में अधिग्रहित भूमि के शेष मुआवजे का भुगतान न होने के कारण किया गया।
करीब डेढ़ वर्ष से चल रहे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में जिन किसानों की भूमि ली गई थी, उन्हें पूरा मुआवजा नहीं मिला है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के कारण सभी मजदूरों ने काम बंद कर दिया।

●घटना की जानकारी मिलते ही डीएफसीसीएल के एरिया मैनेजर हरिकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला और मुआवजे के भुगतान का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

●ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें अपनी अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की पहली किस्त मिल चुकी है, लेकिन शेष राशि के लिए उन्हें लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी से आक्रोशित होकर उन्होंने यह धरना-प्रदर्शन किया।

●ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द पूरा मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे मजबूरन और बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुआवजा मिलने से परियोजना का कार्य भी सुचारू रूप से चल सकेगा और किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे, जिनमें त्रिलोकी, कृष्ण मुरारी, संजय चौहान, राम सूरत, विकास चौहान, सुरेंद्र चौहान, रामचंद्र चौहान, राजकुमार चौहान, प्यारे लाल चौहान, विवेक सिंह चौहान, गंगाराम चौहान, लखन यादव, राजेंद्र यादव, बचाओ चौहान, परशुराम, दिनेश चौहान, दूधनाथ चौहान, भैरव, परमेंद्र, तुलसी, कन्हैया, हवलदार, अनिल, सीमा देवी, कमलेश चौहान, लालचंद, शिवकुमार, गामा चौहान, शिवचन, मुराहू, नानक सुराहु, मालती देवी, राम बच्चन और गुलाब सिंह प्रमुख थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मुआवजे की शेष राशि का शीघ्र भुगतान कर उनकी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि यह विकास कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!