[smartslider3 slider="2"]

किसानों से किया वादा निभाया: विधायक रमेश जायसवाल ने नारायणपुर पंप कैनाल का कराया संचालन

Connect With Social Media


मुगलसराय/चंदौली, 21 जून 2026। किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से रविवार को मुगलसराय विधायक Ramesh Jaiswal ने नारायणपुर पंप कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में कैनाल पर स्थापित छह मोटरों को चालू कराया।
निरीक्षण के दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता और किसान भाइयों से 21 जून तक पंप कैनाल को चालू कराने का वादा किया था, जिसे आज पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल छह मोटरों को संचालित कर सिंचाई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यदि इससे किसानों की जरूरत पूरी नहीं होती है तो अतिरिक्त मोटरों को भी चालू कराया जाएगा, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके।


विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को पूरा कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हित में किसी भी स्तर पर अधिकारियों और शासन से संपर्क करने में वे पीछे नहीं हटेंगे।
इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक के इस कदम से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि सिंचाई व्यवस्था सुचारु होने से खेती-किसानी के कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!