[smartslider3 slider="2"]

बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से ही बनेगी सपा की सरकार : बाबूलाल यादव

Connect With Social Media


चंदौली। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित एक लॉन में बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति, धर्म और वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की बुनियाद बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है। साथ ही जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। बाबूलाल यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझें तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रेम तिवारी ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही पार्टी को जीत दिलाई जा सकती है। इसके लिए बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा।
बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रमेश तिवारी, राजीव पांडेय, राजा खान, शाहिद खान, वीरेंद्र, मनीष कौशल, आशुतोष, अमित सिंह, कमल किशोर शर्मा, पवन अग्रहरि, सोमरू, डोमन, नंदलाल पासवान, रामचंद्र पाल, प्रमोद पासवान, भोला यादव, अयूब अंसारी, इमरान एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!