

चंदौली- मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण हटाते वक्त दुकान के मलबे में दबाकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

घटना उस वक्त की है जब देर रात सड़क किनारे अतिक्रमण की जद में आये दो मंजिला मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी बीच मकान की छत बीच से टूट गई और दोनों मजदूर उसके मलबे में दब गए।आनन फानन में में पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। दोनो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।हादसे में घायल सद्दाम 20 पुत्र इजराइल की मौत हो गयी वही दूसरा मो अली 30 वर्ष पुत्र लियाकत अली निवासी बजरडीहा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
