[smartslider3 slider="2"]

चकिया में साढ़े 4 लाख के गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Connect With Social Media

चंदौली -(चकिया) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चकिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 5 बजे रविदास मंदिर के पास, ग्राम मुड़हुआ से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से 17 किलो 8 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े 4 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक राजू चन्दौली जिले के चकरघट्टा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।फिलहाल
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चकिया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!