[smartslider3 slider="2"]

एसडीएम के औचक निरीक्षण में चहनिया व धानापुर की पूर्ति निरीक्षक रहीं लापता

Connect With Social Media

चंदौली- सकलडीहा तहसील में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों से कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के संकेत दिए।
एसडीएम और तहसीलदार ने तहसील भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित पूर्ति कार्यालय सहित एसआईआर, संग्रह विभाग, खतौनी अनुभाग, अभिलेखागार और राजस्व लिपिक कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में सकलडीहा के पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव कार्यालय में मौजूद मिले, जबकि चहनिया और धानापुर की महिला पूर्ति निरीक्षक सुबह 11:30 बजे तक भी कार्यालय नहीं

पहुंची थीं।


निरीक्षण के दौरान पूर्ति कार्यालय के समीप कूड़े का ढेर पाए जाने पर भी एसडीएम ने गहरा असंतोष जताया और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई।
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि यह निरीक्षण शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारियों की समयबद्ध उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जांच के लिए किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व परिषद एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील के सभी अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
उन्होंने चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकताओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!