[smartslider3 slider="2"]

डीडीयू नगर स्टेशन पर नशेड़ियों की मारपीट

Connect With Social Media

सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू नगर) के सर्कुलेटिंग एरिया में अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। यहां नशेड़ियों का जमावड़ा यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है, जो अक्सर आपस में झगड़ते हैं और यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं।
सोमवार देर रात इसी सर्कुलेटिंग एरिया में खुलेआम मारपीट की घटना सामने आई। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर कोई भी सुरक्षा एजेंसी मौजूद नहीं थी, जिससे रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रात के समय यहां से गुजरने वाले यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां लाठी-डंडों से मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार कुछ दिनों के लिए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय होती हैं, लेकिन सतर्कता कम होते ही असामाजिक तत्व फिर से सक्रिय हो जाते हैं।
इस संबंध में जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जल्द ही ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।”
बार-बार हो रही इन घटनाओं के बावजूद ठोस कार्रवाई न होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक निकाल पाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!