
चन्दौली- शहाबगंज क्षेत्र के छित्तम पुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सैदूपुर, मूसाखांड, भलुईयादाई और मुबारकपुर मलहर सहित कई गांवों में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। मूसाखांड (भलुईयादाई) स्थित प्राचीन मंदिर में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
●मूसाखांड भलुईयादाई में जयंती समारोह के अंतर्गत 12 घंटे का कीर्तन आयोजित किया गया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

●आयोजक मंडल की ओर से उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों में समाजसेवी रमेश मौर्या, राजेश बादल, राम सिंहासन सिंह, रिंकू सोनकर, प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र यादव, रजवंत फौजी एवं सुधाकर यादव शामिल रहे। अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बच्चियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

●इस अवसर पर वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, समता, प्रेम और भक्ति के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके आदर्शों पर भी विशेष चर्चा की गई।
●कार्यक्रम में पुजारी कंकड़ राम, पुजारी प्रेम चंद, संरक्षक संजय कुमार अरुण, धनश्याम दास, चिरंजीव प्रसाद, फेरु राम, लालब्रत प्रसाद, लल्लन प्रसाद, छब्बन प्रसाद, वाली राम, सुनील कुमार, सचिन कुमार, रतीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार अरुण कुमार ने किया, जबकि संजय कुमार अरुण और अशोक कुमार अरुण ने धन्यवाद ज्ञापन किया।