द गुरुकुलम स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम

मुगलसराय सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) स्थित द गुरुकुलम स्कूल ने इस वर्ष शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा संस्कृति सिंह ने 97.6�

संस्कृति सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और स्कूल के सहयोगात्मक वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने शुरुआत से ही मार्गदर्शन किया और पूरे वर्ष हर विषय में सहयोग दिया। ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से भी छात्रों की शंकाओं का समाधान किया गया, जिससे बेहतर तैयारी संभव हो सकी।
संस्कृति ने अपनी सफलता में माता-पिता के सहयोग को भी अहम बताया, जिन्होंने घर पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाए रखा। उनके पिता अजय सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हर अभिभावक के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने परिवार और विद्यालय दोनों का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका मुखर्जी ने

जानकारी दी कि यह स्कूल का दूसरा सत्र था और सभी 61 छात्र सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों की “हैंड होल्डिंग” की जाती है, जिसमें नियमित कक्षाओं के साथ-साथ अतिरिक्त ऑनलाइन सपोर्ट और जरूरत पड़ने पर होम विजिट तक की व्यवस्था शामिल है।

प्रिंसिपल मुखर्जी का मानना है कि केवल अंक ही सब कुछ नहीं होते, बल्कि बच्चों का समग्र विकास और कौशल भी उतना ही महत्वपूर्ण है। वहीं, छात्र विपिन ने

अपनी सफलता का श्रेय प्रिंसिपल और शिक्षकों को देते हुए कहा कि शिक्षकों का व्यवहार बेहद सहयोगी रहा और उन्होंने हर कठिनाई को दूर किया। उन्होंने कम अंक पाने वाले छात्रों को निराश न होने और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति योजना भी घोषित की है। इसके तहत 95�