[smartslider3 slider="2"]

चंदौली: धानापुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत मेंबैटरी-इन्वर्टर सहित 3000 रुपये नकद बरामद

Connect With Social Media

चंदौली जिले की धानापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुर्गी फार्म में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

बरामदगी
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन ट्यूबलर बैटरी, दो इन्वर्टर और 3000 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान में दो एक्साइड कंपनी की बैटरी, एक इस्टमैन कंपनी की बैटरी, एक एक्साइड कंपनी का इन्वर्टर और एक ल्यूमिनस कंपनी का इन्वर्टर शामिल है। 3000 रुपये चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त किए गए थे।

दो मुर्गी फार्म बने थे निशाना
पहली घटना 15 फरवरी 2026 को धानापुर नगवा रोड स्थित मुर्गी फार्म में हुई थी। यहां से अज्ञात चोरों ने तीन ट्यूबलर बैटरी और दो इन्वर्टर चुरा लिए थे। वादी अबुल हसन की तहरीर पर मु0अ0सं0-24/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

दूसरी घटना 14 मार्च 2026 को ग्राम बड़ौरा स्थित मुर्गी फार्म में हुई। यहां से एक इन्वर्टर और एक बैटरी चोरी हो गई थी। वादी अबुल कैश खान की तहरीर पर मु0अ0सं0-56/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में धानापुर पुलिस ने 16 अप्रैल 2026 को जांच तेज की। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कोहड़ा सकरारी मार्ग के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बाल अपचारी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने कबूला कि 15/16 फरवरी 2026 की रात धानापुर नगवा रोड पर दो पोल्ट्री फार्म के ताले तोड़कर ल्यूमिनस इन्वर्टर, एक्साइड बैटरी, साउंड बॉक्स, हीटर, दो एक्साइड बैटरी और एक एक्साइड इन्वर्टर चुराए थे। वहीं 14 मार्च 2026 की रात ग्राम बड़ौरा के पास बंद पड़े पोल्ट्री फार्म से एक इस्टमैन बैटरी और एक ल्यूमिनस इन्वर्टर चोरी कर छिपा दिया था।

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!