[smartslider3 slider="2"]

जनपद को मिली रोडवेज की सौगात,35 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा बस बस स्टैंड

Connect With Social Media

चन्दौली- मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के प्रयास से चंदौली जिले में रोडवेज बस डिपो निर्माण को मंजूरी मिल गयी है।करीब 35 करोड़ की लागत से बनने वाले रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण के लिए परिवहन विभाग को भूमि हस्तांतरण हेतु कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य है।विधायक ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक व जनहितकारी निर्णय का श्रेय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को जाता है जिन्होंने जनपदवासियों की दिक्कतों को समझा।

बतादे कि जब से वाराणसी से पृथक होकर जनपद चंदौली का सृजन हुआ,तब से अब तक जनता दूसरे प्रदेश व जिले की परिवहन विभाग के सहारे थी।अब जनता को अपने जिले की रोडवेज सुविधा मिलेगी।चंदौली को नए बस डिपो का सौगात मिल जाने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। साथ ही रोजगार,व्यापार व आवागमन की सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी।

विधायक रमेश जायसवाल ने अपने कार्यकाल में किये गए जनहित कार्यो  को गिनाते हुए कहा कि अंतरराज्यीय रोडवेज बस डिपो जिसकी लागत लगभग 35 करोड रुपए है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!