[smartslider3 slider="2"]

ईसीआरईयू अध्यक्ष, सचिव का मुगलसराय में स्वागतरेल कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय ईस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज यूनियन (ईसीआरईयू) के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान और केंद्रीय संगठन सचिव एस.के. शर्मा का बुधवार को मुगलसराय स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने स्वागत किया। कर्मचारी फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन करने पहुंचे थे।

दोनों नेता पटना में 12-13 अप्रैल को आयोजित छठे केंद्रीय महाधिवेशन से लौट रहे थे। डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उनके पहुंचते ही कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो व तीन, टीटीई कार्यालय, रनिंग कार्यालय और क्रू लॉबी सहित विभिन्न स्थानों पर भी कर्मचारियों ने उनका अभिवादन किया।

स्वागत के बाद नेताओं का काफिला स्टेशन परिसर से एससी/एसटी एसोसिएशन परिसर पहुंचा। यहां अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मंडल कार्यालय स्थित यूनियन कार्यालय और टीआरएस शेड में

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व में लागू 44 श्रमिक हितैषी कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू किए गए हैं, जो मजदूर विरोधी हैं। पासवान ने आरोप लगाया कि इन कानूनों से मजदूरों पर 12-12 घंटे काम का दबाव बढ़ेगा और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

पासवान ने रेलवे के निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा का भी विरोध किया। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, आठवें वेतन आयोग में वेतन-भत्तों में सुधार, एलडीसीई को सभी के लिए खोलने और ट्रैक मेंटेनरों से जुड़ी कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों, छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों से इन नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान भी किया।

इस कार्यक्रम में डीडीयू मंडल के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष महेश राय, सुमीत कुमार, बृजेश पाल, चंदन कुमार, महेंद्र पाल, सुरेश कुमार और उपेंद्र सिंह सहित कमलेश मांझी भी शामिल थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!