[smartslider3 slider="2"]

पुरुष वर्ग में सूरज सिंह और महिला वर्ग में रेशमी बनीं ओवरऑल चैंपियन

Connect With Social Media


डीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं. पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी एवं प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। यह न केवल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी तरोताजा रखते हैं। आज के डिजिटल युग में खेल हमें मैदान की ऊर्जा और ताजगी से जोड़ते हैं तथा जीवन में हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की सीख देते हैं।
प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ता जैसे गुणों का विकास करती हैं। सामूहिक रूप से खेलते हुए छात्र सहयोग की भावना सीखते हैं, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
पुरुष वर्ग:
*100 मीटर: सूरज (प्रथम), सुप्रीत (द्वितीय), सुरेंद्र (तृतीय)
*200 मीटर: सूरज (प्रथम), विपिन (द्वितीय), नीतीश (तृतीय)
*400 मीटर: मनीष (प्रथम), रामलखन (द्वितीय), विपिन (तृतीय)
*800 मीटर: मनीष यादव (प्रथम), रामानंद गुप्ता (द्वितीय), मो. इसरार (तृतीय)
*लंबी कूद: सत्यम राय (प्रथम), सुप्रीत सिंह (द्वितीय), धीरज यादव (तृतीय)
*ऊँची कूद: सुप्रीत सिंह (प्रथम), सत्यम (द्वितीय), अमरजीत सिंह (तृतीय)
*गोला फेंक: राकेश यादव (प्रथम), उमंग यादव (द्वितीय), उत्कर्ष यादव (तृतीय)
*भाला फेंक: उमंग यादव (प्रथम), सत्यम (द्वितीय), विकास कुमार (तृतीय)
महिला वर्ग:
100 मीटर: रेशमी (प्रथम), आश्रिता बारी (द्वितीय), अंजली चौहान (तृतीय)
200 मीटर: रेशमी (प्रथम), प्रीति (द्वितीय), ज़ीनत (तृतीय)
लंबी कूद: आश्रिता बारी (प्रथम), अंजली चौहान (द्वितीय), प्रीति (तृतीय)
भाला फेंक: अंजली (प्रथम), ज़ीनत (द्वितीय)
शॉटपुट: रेशमी (प्रथम), आश्रिता (द्वितीय)
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूरज सिंह (पुरुष वर्ग) और रेशमी (महिला वर्ग) ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।


कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. नवीन कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के रिकॉर्ड का संधारण डॉ. हर्ष, डॉ. विमर्श, डॉ. रूपेश, डॉ. श्यामसुन्दर और डॉ. संजय प्रताप द्वारा किया गया।
कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!