[smartslider3 slider="2"]

नौगढ़ पुलिस ने 14.739 किलो गांजा जब्त किया

Connect With Social Media

दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार से सोनभद्र सप्लाई करते थे

चंदौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कौवा घाट मार्ग से 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया और दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पप्पू यादव (पुत्र लाल साहब यादव) और शौकत उर्फ राकेश खरवार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम सिमरा, थाना चैनपुर, जिला भभुआ (बिहार) के निवासी बताए जा रहे हैं।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बिहार के पहाड़ी इलाकों से छोटी-छोटी मात्रा में गांजा खरीदते थे, उसे इकट्ठा करते थे और फिर सोनभद्र व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।

पुलिस अब इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड नेटवर्क की जांच कर रही है। CCTNS और ‘चक्षु’ ऐप के जरिए इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। साथ ही, वित्तीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंद्र रावत ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!