[smartslider3 slider="2"]

दीनदयाल नगर में अंबेडकर जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Connect With Social Media


दीनदयाल नगर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन, सेवा भारती एवं सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन आलू मिल स्थित श्री मोहन लक्ष्मी कटरा परिसर में किया गया।


शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और नि:शुल्क दवाएं प्राप्त कीं। इस दौरान मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. तुमुल (MBBS, MD), डॉ. विकास, डॉ. ऋषभ शुक्ल एवं डॉ. सिद्धार्थ पाल ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष श्री उमेश जी द्वारा किया गया। शिविर के सफल आयोजन में संघ के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।


इस अवसर पर संघ के नगर कार्यवाह भुवनेश्वर, नगर शारीरिक प्रमुख राजेश, सभासद राजेश चौहान, भाजपा नगर महामंत्री राजीव गुप्ता, सह नगर कार्यवाह रोहित यादव, प्रचार प्रमुख रोहित जायसवाल, विद्यार्थी कार्य प्रमुख पार्थ, प्रद्युम्न, अंकित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!