
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गौडियां मठ सुभाष नगर में चंधासी कोयला मंडी के व्यापारी के आवास में करीब इंकमटैक्स ने छापा मारी करने का मामला प्रकाश में आया है।इस दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को अंदर बाहर करने पर रोक लगा दिया गया। व्यापारी के यहां छापेमारी से चधासी कोयला मंडी के व्यापारियों व नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
सुभाष नगर निवासी एवं कोयला चंधासी मंडी का बड़ा व्यापारी , नियामताबाद गांव स्थित प्राइडउड कंपनी के मालिक के यहा इनकम GST विभाग की टीम ने छापामारी किया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान इनकम टैक्स विभाग की टीम व्यापार से संबंधित कागजात व कम्प्यूटर को खंगालती रहीं।इस दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को घर के बाहर अंदर करने पर रोक लगा दिया था। लोगों का कहना है कि व्यापार में लाखों रुपए का GST टैक्स चोरी करने पर कागजात खंगाला गया। गौरतलब हो कि चंदासी कोयला मंडी में इनकम टैक्स चोरी करने पर व्यापारियों के यहां बराबर छापामारी होता है। सूत्रों का कहना है कि कागजात में चंदौसी मंडी का पता डाला जाता है। जांच करने पर यहां उसे फर्म का नाम पता नहीं मिलता है। जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि एक सफेद पोश व्यापारी यह इशारे पर चंदौसी मंडी में इनकम विभाग का छाप पड़ता है। चर्चा है कि उक्त सफेद पोश व्यापारी के हस्तक्षेप पर मामला रफा दफा होने का भी आरोप लगता है। उक्त सफेद पोस्ट का पकड़ सत्ता के गलियारों में है। जिससे सुविधा शुल्क ले-देकर मामला शांत करा दिया जाता है। व्यापारी के यहां छापामारी से नगर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही उक्त व्यापारी द्वारा कहा गया किGST टैक्स विभाग के लोग मेरे रिश्तेदार है।इस बाबत मुगलसराय कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह का कहना है कि इनकम टैक्स टीम द्वारा सहायता मांगे जाने पर सहायता की गई।