[smartslider3 slider="2"]

ओटीडी सेल की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Connect With Social Media

चन्दौली।विकास भवन सभागार में पी०डी० डीआरडीए बी०बी० सिंह की अध्यक्षता में ओ०टी०डी० (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में वर्ष 2025-26 के चतुर्थ त्रैमास की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।शासन से प्राप्त 10 प्रारूपों के आधार पर प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों में हो रहे कार्यों पर चर्चा हुई। प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत कृषि, उद्यान एवं टिम्बर उत्पादन में अपेक्षित प्रगति न होने पर अध्यक्ष ने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।वहीं द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए उद्योग, विद्युत, राज्य कर (जीएसटी), बैंकिंग एवं परिवहन विभागों को अपने आंकड़ों को त्रुटिरहित कर समय से उपलब्ध कराने और शासन के निर्देशानुसार लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!