[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा में ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली: शिक्षकों व छात्रों ने घर-घर जाकर किया नामांकन का आह्वान

Connect With Social Media


चंदौली जिले के सकलडीहा विकास खंड स्थित अमावल गांव में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली के दौरान शिक्षक और बच्चे गांव के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर पहुंचे और अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से शिक्षा के महत्व से जुड़े संदेश प्रसारित किए गए। बच्चों ने हाथों में नारे लिखे बैनर और पोस्टर लेकर उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।


यह रैली जूनियर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऊषा शर्मा और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। अभियान के दौरान नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाई गई और पेन भेंट किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रधानाध्यापकों ने बताया कि विद्यालय एक परिवार की तरह होता है और बच्चे उसके महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक की सफलता तभी मानी जाती है जब उसके विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर ऊषा शर्मा, मनोज कुमार यादव, प्रमोद कुमार, सूर्यकांत भारती, उपेंद्र यादव, रचना कुमारी, हैदर, सुमन यादव, रेखा सिंह, लज्जा सहित अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!