[smartslider3 slider="2"]

अवैध कोयला परिवहन पर शिकंजा, 4 ट्रक सीज

Connect With Social Media

मुगलसराय में वन विभाग ने ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के पड़ाव क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देर रात बिना परमिट चल रहे चार कोयला लदे ट्रकों को पकड़ा गया।

मुगलसराय रेंज के पड़ाव क्षेत्र में वन विभाग और प्रवर्तन दल की एक संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इन ट्रकों को रोका। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सभी ट्रक सैकड़ों टन कोयला बिना किसी वैध परमिट के ले जा रहे थे।

यह कार्रवाई डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश पर की गई। वन

विभाग को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

वन विभाग ने सभी चारों ट्रकों को जब्त कर लिया है और उन पर करीब 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग अवैध कोयला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!