[smartslider3 slider="2"]

चन्दौली में चला ‘बाबा का बुलडोजर’: 100 बीघा जंगल की जमीन अतिक्रमण से मुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

चन्दौली जनपद में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। चकिया तहसील क्षेत्र के रसिया गांव में वर्षों से कब्जा कर बसे अतिक्रमणकारियों पर ‘बाबा का बुलडोजर’ गरजा और करीब 100 बीघा वन भूमि को मुक्त कराया गया।
यह कार्रवाई एसडीएम विनय मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा की गई, जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि अतिक्रमणकारी लंबे समय से जंगल की जमीन पर कच्चे-पक्के मकान बनाकर रह रहे थे और खेती भी कर रहे थे।


प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया और जमीन को खाली कराया। साथ ही वन विभाग द्वारा जमीन को सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री के रूप में खाई (ट्रेंच) खुदाई का कार्य शुरू किया गया है, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके। इसके साथ ही क्षेत्र में पौधरोपण की भी योजना बनाई गई है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं अधिकारियों का कहना है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!