
कंन्दवा ।हर बच्चा पढ़ेगा, त
भी देश बढ़ेगा, सोच के साथ मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय धीना में स्कूल चलो रैली निकाली गई।प्रधानाध्यापक डॉ संजय सिंह और अन्य शिक्षकों ने न सिर्फ बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया।
कंपोजिट विद्यालय धीना के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। इस दौरान बच्चे अपने हाथों में शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।बच्चे मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया, पापा सुन लो विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया आदि नारे लगाते हुए भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पढ़ ल बबुआ कलमिए में जान ह

गीत भी बज रहा था।इस दौरान बच्चों में खास ऊर्जा का संचार देखने को मिला। रैली के बाद आयोजित गोष्ठी में प्र.अ. डॉ संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है।प्रत्येक बच्चा स्कूल पहुंचे,यह हम सब की जिम्मेदारी है।शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बदलेगा और समाज आगे बढ़ेगा।कहा कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने में अभिभावकों की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।इस दौरान डॉ मनोज सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह, सत्येन्द्र जायसवाल,जगत नरायण द्विवेदी,प्रमोद सिंह, विकास यादव, सुमन, रेशम दुबे, सरोजा देवी, श्रीप्रकाश यादव आदि रहे।