[smartslider3 slider="2"]

पड़ाव इलाके देर रात चखना दुकानदारो पर कार्रवाई,दर्जन भर हिरासत में

Connect With Social Media

पड़ाव(चंदौली) – मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत भोजपुर गांव में रविवार की देर रात क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध चखना की दुकानों के विरुद्ध छापेमारी की कार्रवाई किये जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।चखना दुकानदारों द्वारा देर रात तक शराबियों को बिठाने व सेवा देने की शिकायत पर हुई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आसपास के चखना दुकानदार धड़ाधड़ दुकाने बन्द कर इधर उधर खिसकने लगे।

इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर छापा मार कर दुकान संचालक सहित वहाँ मौजूद दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया।पुलिस के अनुसार सभी दुकान के अंदर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस सभी को पकड़कर जलीलपुर चौकी ले आई जहाँ उनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसमें अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे बर्तन, खाद्य सामग्री और अन्य सामान शामिल हैं।

बतादे कि पड़ाव क्षेत्र वाराणसी व चंदौली का बॉर्डर इलाका होने के कारण दोनों जनपदों की कंपोजिट शराब की दुकाने व देसी शराब की दुकान को खुल गई है।जिसके कारण राहगीरों ही नहीं बल्कि पिकेट पर तैनात चौकी की पुलिस व यातायात कर्मियों के लिए भी शराबी आए दिन सर दर्द बने रहते हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अगर पुलिस लगातार इसी तरह कार्रवाई करेगी तो  पड़ाव चौराहे पर शराबियों के तांडव पर विराम लग सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!