
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा अपराधियो पर एक के बाद एक शिकंजा मजबूत होता दिखने लगा है।इस बार पुलिस के निशाने पर रहा तेल चोरी करने वाले गैंग का नेक्सस जिसे मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। इस बार पुलिस की निगाह उन हाईटेक चोरो पर थी जो लक्जरी कार में सवार होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रको से डीजल चुराते थे।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सटीक सूचना पर सहजौर रिंग रोड के अंडर पास के उपर के पास तेल चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 3 चोरो को पुलिस ने धर दबोचा। कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चोरो के कब्जे से पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर UP61 AJ 8990, चोरी के 13 गैलन, दो प्लास्टिक की पाईप, एक पेचकस , दो मोबाइल फोन व नगद 10 हजार रुपये बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त संदीप यादव ,नमन मिश्र उर्फ भोले व राजकुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि हम लोग रिंग रोड व अन्य हाइवे के किनारे खड़ी गाड़ियो से डीजल चोरी करते है व उसके वाहन में लदे हुए सामान, रिफाइन तेल या अन्य जो भी सामान मिलता है उसकी चोरी करते है तथा चहनिया बाजार में एक दुकान पर ले जाकर बेच देंते है।