[smartslider3 slider="2"]

भाजपा विकास में भरोसा रखती है सुशील सिंह

Connect With Social Media

कंन्दवा धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत एवती में तालाब किनारे बनी पक्के घाट का लोकार्पण रविवार के देर शाम किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधानसभा के विधायक सुशील सिंह ने उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में कहा की भाजपा विकास में भरोसा रखती है।आज प्रदेश के कोने कोने हर गांव में विकास के कार्य तेजी से हो रहे है।प्रदेश में छत विहीन लोगों को मुख्यमंत्री आवास ,प्रधानमंत्री आवास देकर लोगों को छत देने का काम किया गया।वही प्रदेश में देश के किसानों को भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि ,गरीबों को अन्न योजना के तहत फ्री

राशन देकर उनको मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है।आज हर गांव में विकास की गंगा बह रही है।विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह ने कहा की धानापुर में ब्लाक प्रमुख की कुर्सी सम्माभलने के बाद विकास की गति को बढ़ाया आज हमारे ब्लाक को जनपद ही नहीं प्रदेश में विकास का रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।हमने विकास के लिए किसी जाती एवं धर्म का ध्यान नहीं दिया मेरे द्वारा हर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।जिसके चलते विरोधी मेरे कार्य से परेशान होकर अनर्गल बयान दे रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र त्रिपाठी संचालन आशीष सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम का आयोजन शिवाजी सिंह,अवनीश सिंह एडवोकेट ,शिवानंद सिंह द्वारा कराया गया।कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह,सतीश पांडेय,बंटी पांडेय,रामनगिना पांडेय, अंबिका सिंह यादव रघुवर गौड़,तेजप्रताप सिंह,सहित अन्य द्वारा अपने विचार व्यक्त कियागया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!