[smartslider3 slider="2"]

कुएं में गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने मशक्कत कर बाहर निकाला

Connect With Social Media

बबुरी चंदौली……क्षेत्र के अगंधपुर गांव में रविवार सुबह एक भैंस के कुएं में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद भैंस को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
अगंधपुर गांव निवासी राम दुलारे मौर्य की भैंस रविवार सुबह घर के बाहर बंधी हुई थी। किसी तरह वह रस्सी छुड़ाकर सिवान की ओर भाग निकली। इसी दौरान सिवान में स्थित एक संकरे कुएं में वह गिर गई। कुछ देर बाद जब राम दुलारे मौर्य भैंस को ढूंढते हुए सिवान पहुंचे, तो भैंस अचेत अवस्था में कुएं में गिरी मिली। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास और मशक्कत के बाद भैंस को कुएं से बाहर निकाला। भैंस को बाहर निकालने के बाद पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना से पशुपालक राम दुलारे मौर्य और उनके परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!