
कंदवा । अदसड़ गांव में जागरण अभियान के तहत किसान विकास मंच द्वारा किसान चौपाल का अयोजन किया गया। खेती-बाड़ी की समस्यायों पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान किसान विकास मंच के बरहनी ब्लॉक प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि गेहूं में आगजनी से बचाव के लिए हर थाने और चौकी पर कम से कम चार फायर ब्रिगेड की व्यवस्था शासन स्तर से सुनिश्चित होना चाहिए। विगत वर्ष आगजली से जले हजारों एकड़ गेहूं की फसल का जिक्र किया।
किसान विकास मंच के सलाहकार विद्या भूषण राय ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों की सिर्फ संख्या बढ़ा देने से काम नहीं चलने वाला है। किसान विकास मंच क्रय केंद्रों पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी संघर्ष करेगा।
किसान विकास मंच के नेता राजेश पांडेय,
संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि भारत सरकार खेती-बाड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले करने की योजना बना रही है। अमेरिका के कृषि उत्पाद भारत के बाजार में लाने की योजना किसान विरोधी है।
इस अवसर पर अरुण सिंह उर्फ बांके, विद्या भूषण राय,राम अवध सिंह, अनिल पांडेय,राम अवध सिंह, रणविजय सिंह, इकराम अली,बिमल सिंह, हरिनारायण गुप्ता, सतीश गुप्ता,सत्यम सिंह, कामेश्वर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुना सिंह , संचालन राम अवध सिंह ने किया।