
चन्दौली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी व एसएससी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित है। 2024 से आरंभ होने वाले अभ्युदय योजना निशुल्क कोचिंग से तैयारी कर के कई छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाएं पास की है और सरकारी नौकरी में कार्यरत भी हैं।


बतादे कि चंदौली जिले में नियामताबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग चलाई जा रही है जहां वर्तमान में यूपीएससी व एसएससी के करीब दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं से लैस निशुल्क कोचिंग संस्थान में मेधावी टीचरों की व्यवस्था की गई है, जहां दो शिफ्ट में यूपीएससी व एसएससी के छात्र-छात्राएं अध्यनरत है।


इस संबंध में पूछे जाने पर छात्राओं ने बताया कि पढ़ाई के दौरान सरल से सरल तरीकों से उन्हें हर प्रश्न की बारीकियां समझाई जाती है जो उनके लिए काफी लाभप्रद होता है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं जो महंगे कोचिंग क्लासेस में तैयारी नहीं कर सकते उनके लिए यह किसी संजीवनी से काम नहीं है।बहरहाल इस योजना से पैसे के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभाओं को पंख लग गए हैं और अब वे ऊची उड़ान भरने को भी तैयार बैठे हैं।