[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में देर रात लूटपाट ,व्यापारी वह चालक से नगदी और मोबाइल लूट

Connect With Social Media

चंदौली। जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। कुरहना नेशनल हाईवे अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी और उसके चालक के साथ मारपीट कर 45 हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित सुरहां गांव निवासी रविंद्र कुमार अपने चालक रोहित सिंह के साथ मैजिक वाहन से धान का बीज बेचने गोरखपुर गए थे। बीज बिक्री के बाद दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। रास्ते में करहना रिंग रोड अंडरपास के समीप वाहन रोककर दोनों शौच के लिए उतरे।
इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने व्यापारी से 45 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित किसी तरह पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचे, जहां से उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। साथ ही अपने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की पूरी जानकारी ली।
इस संबंध में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!