[smartslider3 slider="2"]

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति के तहत चंदौली में सुरक्षा पर विशेष जोर

Connect With Social Media


चंदौली। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जिले के सभी थानों द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एंटी रोमियो टीम ने चंदौली, बलुआ, सकलडीहा, मुगलसराय और चकिया क्षेत्रों में बाजारों, ग्रामीण इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान टीम ने महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी प्रदान की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें सुरक्षित व सशक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, शक्ति सदन और सखी निवास जैसी योजनाएं शामिल रहीं।
इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी भी दी गई। इनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 और पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रमुख प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया।
पुलिस द्वारा थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के कार्य, उद्देश्य और वहां मिलने वाली सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके और वे बिना किसी भय के समाज में आगे बढ़ सकें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!