
पीडीडीयू नगर( सचिन पटेल )-
भारतीय जनता पार्टी मंडल दीनदयालनगर के कार्यकर्ताओं ने कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें केंद्रीय बजट का लाइव टेलीकास्ट सामूहिक रूप से सुना। बजट प्रस्तुति के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे आमजन के हित में बताया और सरकार की नीतियों की सराहना की।
●इस अवसर पर उपस्थित विधायक रमेश जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट देश का बजट है, जिसमें आम आदमी, किसान, युवा, मध्यम वर्ग और व्यापारी वर्ग सभी का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ठोस आधार तैयार करता है।

●पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। जिला महामंत्री अखिल पोद्दार ने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग, व्यापारी वर्ग के साथ-साथ किसानों के हितों को भी प्राथमिकता दी गई है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।
●कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को ध्यान में रखते हुए बजट में सभी वर्गों के हितों को शामिल किया गया है। यह बजट हम सभी के लिए अनुकूल और उत्साहवर्धक है।

●बजट सत्र के समापन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और बजट की सराहना की।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अमित चौहान, आशीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, जय किशन, मालती गुप्ता, प्रियंका तिवारी, सपना, भरत चौहान, राजीव सेठ, पवन गुप्ता, विशाल तिवारी, कमलाकर, गौरव, दीपक आर्य, राजेश चौहान, चंद्रकांत तिवारी, निधि तिवारी, भानु तिवारी, धीरज चौहान, मनोज जायसवाल, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
