[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा में हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयघोष

Connect With Social Media


चंदौली जनपद के सकलडीहा कस्बे के नागेपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा में महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयघोष करते हुए पूरे मार्ग में भक्ति का संदेश फैलाते नजर आए। कई भक्त पीत वस्त्र धारण कर हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंगा हुआ दिखा।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में नागेपुर सहित आसपास के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से फूल-मालाओं और रोशनी से सजाया गया था। नागेपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, चतुर्भुजपुर हनुमान मंदिर और भोजापुर हनुमान मंदिर विशेष रूप से सजाए गए, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
नागेपुर के दक्षिण मुखी और पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा नागेपुर, सकलडीहा, टिमिलपुर, तेंदुई और इटवा समेत पूरे कस्बे में भ्रमण करती रही। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और स्वागत कर अभिनंदन किया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।


मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी जगन्नाथ चौबे, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव, श्रवण यादव, संतोष राजभर, महेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!