भागीदारी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मिला

अशोक कुमार जायसवाल
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकर पुर निवासी स्कुटी सवार अधेड़ मस्जिद के पास पहुंचते ही अज्ञात
हमलावरों ने हमला कर दिया। जिससे स्कुटी सवार वही गिर गया। हमलावरों ने अधेड़ को बुरी तरह मारपीट कर दुकान की चाबी वह बिक्री के पैसे लेकर फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचकर घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
भागीदारी पार्टी के प्रदेश प्रमुख भोलानाथ प्रजापति, जिला अध्यक्ष शशिकांत, कोषाध्यक्ष दशरथ प्रजापति, जिला प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष हंसराज, उपाध्यक्ष कमला प्रजापति, विधानसभा प्रभारी सकलडीहा भूलन प्रजापति, रामराज ओमप्रकाश प्रजापति का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार की सुबह 11 बजे मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर हमलावरों को गिरफ्तार करने का मांग किया। कार्रवाई नहीं होने पर भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे

कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके 50 वर्षीय पिता महेंद्र नाथ प्रसाद प्रजापति का सतपोखरी प्लाट में जनरल स्टोर की दुकान है।गत 28 मार्च अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिशंकरपुर (चांदपुर) मस्जिद के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल क्षेत्र के एक नीजी अस्पताल दुलहीपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बाद में हालत नाजुक होने के कारण उन्हें एपेक्स अस्पताल भिखारीपुर में भर्ती कराया गया।जहां उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
इस मामले में थाना मुगलसराय पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 110 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 0142/2026 दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया बना है।
