[smartslider3 slider="2"]

सैकड़ो नशेड़ियों पर क्यों मेहरबान है रेलवे की सुरक्षा एजेंसिया! क्या नशेड़ियों के बगैर RPF GRP है अधूरी!

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल- खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रेलवे सर्कुलर एरिया से है जहां नशेड़ियों को रेल परिषर से बाहर खदेड़ने में रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां फिसड्डी साबित हो रही है।वेतन कार्यालय के सामने पैसेंजर होल्डिंग एरिया में जुआ खेलते ये नशेड़ी कभी यात्रियों और राहगीरों से मारपीट तो कभी एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों से छीना झपटी के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। लेकिन रेलवे की सुरक्षा एजेंसी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

आपको बता दे की डीडीयू जंक्शन के रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया का दोनों छोर नशेड़ियों व कोयला चोरों का आशियाना बन चुका है। जिसे लेकर रेल प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है। सैकड़ो की संख्या में जहा तहा आशियाना बनाये ये नशेड़ी प्रतिदिन यात्रियों के छोटे-छोटे सामानों की चोरी कर अपना जीवन यापन करते हैं साथ ही इनमें से कुछ रेलवे के लोहा व कोयला चोरी को अपने धंधा बनाए हुए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर न्यू आरआरआई कार्यालय तक व प्लेटफार्म के दक्षिणी छोर टिकट घर के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा बताने के लिए काफी है कि रेल प्रशासन कितना सजग है और यहां से गुजरने वाले यात्री डीडीयू जंक्शन पर कितने सुरक्षित हैं!!

Leave a Comment

error: Content is protected !!