[smartslider3 slider="2"]

एसजी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण

Connect With Social Media

डीडीयू नगर।नगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण किया गया। परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 आगामी 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक संचालित होंगी, जबकि मोंटेसरी से यूकेजी तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी।

प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि आगामी सत्र से विद्यालय के सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में  मानविकी संकाय (आर्ट्स स्ट्रीम) की पढ़ाई भी चल रही है, जिससे छात्रों को विषय चयन में अधिक विकल्प मिलेंगे। कक्षा 11 के लिए प्रोविजनल एडमिशन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!